01 लाख कीमती लकड़ी सहित इनोवा कार को रामानुजगंज और विजयनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा..

0 23

रामानुजगंज और विजयनगर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने इमारती लकड़ी तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा है. आरोपी युवक इनोवा कार में लकड़ियों की तस्करी कर रहा था. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम की नाकेबंदी के दौरान आरोपी लकड़ी तस्कर ने तेज रफ्तार में भागने के चक्कर में एक वाहन को भी टक्कर मार दिया पुलिस की टीम ने मुस्तैदी से पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ा और 01 लाख कीमती लकड़ी सहित इनोवा कार CG 12 5216 को थाने में लेकर आई है और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

साल की इमारती लकड़ी सहित इनोवा कार जब्त

इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में विजयनगर चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार इनोवा वाहन में इमारती लकड़ी को लेकर जाया जा रहा है जिसकी सूचना पर चौकी विजयनगर और थाना रामानुजगंज की संयुक्त टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की गई जिसमें इनोवा कार में सवार एक आरोपी को पकड़ा गया. वाहन में लोड 12 नग साल की लकड़ी को जब्त किया है. जब्त लकड़ी की कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.