अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रैक्टर जब्त
बलरामपुर, 29 अगस्त कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा चनान नदी से 04 ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर चारों टैक्टर को जब्त कर बलरामपुर थाना को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान तहसीलदार रवि भोजवानी, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित राजस्व की टीम मौजूद रही।