*रात के अंधेरे में महिला के घर घुसकर महिला के साथ छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा चलगली पुलिस के हत्थे

0 196

बलरामपुर जिले के थाना चलगली अंतर्गत विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना चलगली आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि, पीड़िता घर में अकेली खाना बना रही थी अन्य परिजन घर से बाहर थे महिला को घर में अकेली जानकर आरोपी इम्तियाज़ पिता रोज़ मोहम्मद महिला के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर महिला के साथ छेड़ छाड़ करने लगा, जिससे महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी जिसे सुनकर पड़ोस एवं अन्य व्यक्ति आकर दरवाज़ खोलने का आवाज लगाए जिसे सुनकर आरोपी भाग गया।

पीड़िता महिला के रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 74,331(4)BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी इम्तियाज़ पिता रोज़ मोहम्मद उम्र 32 साल साकिन सारदापुर थाना चलगली, जिला बलरामपुर को हिरासत में लिया गया। आरोपी से कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी इम्तियाज़ ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.