रामानुजगंज PWD में अफसरों का तबादला, मोहन राम भगत का अंबिकापुर अटैचमेंट, विजय कुमार भारती ने संभाला कार्यभार
रामानुजगंज। लोक निर्माण विभाग (PWD) रामानुजगंज में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार, कार्यपालन अभियंता मोहन राम भगत, जिन्होंने दिसंबर 2024 में रामानुजगंज में कार्यभार ग्रहण किया था, उनके कार्य को असंतोषजनक पाए जाने के कारण उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय, परिक्षेत्र अंबिकापुर में अटैच किया गया है।
इधर, रामानुजगंज में नए कार्यपालन अभियंता के रूप में विजय कुमार भारती ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कामकाज में तेजी आएगी तथा विकास कार्यों में गति प्रदान होगी।
स्थानीय लोगों में भी इस फेरबदल की चर्चा जोरों पर है और लोग नए कार्यपालन अभियंता से पारदर्शी एवं बेहतर कार्यशैली की उम्मीद कर रहे हैं।