रामानुजगंज : पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न, नये पदाधिकारियों का हुआ चयन

0 104

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ राज पेंशनर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विकासखंड शाखा रामानुजगंज के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया।

निर्णय अनुसार सेवा निवृत्त प्रधान पाठक लाल विहारी चोबे को अध्यक्ष, विनोद जैसवाल को उपाध्यक्ष, शिव कुमार यादव को सचिव तथा वेद प्रकाश केशरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विजय कुमार चोबे, मधुसूदन चोबे, शिवनारायण यादव, विनोद कश्यप, प्रह्लाद सोनी, रामऔतार सिंह,अनील जसवाल ,लीलमन राम सहित कई पेंशनर मौजूद रहे। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहजनक माहौल में सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.