विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी शौर्य संचलन पद यात्रा..।

0 93

बलरामपुर मे आज विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की बहनों ने आज शौर्य संचलन निकाला… दहेज्वार से शुरू हुआ यह पथ संचलन नगर भ्रमण करते हुए श्री राम चौक से होते हुए दहेज्वार मे समापन के लिए वापस लौटे..बलरामपुर मुख्यालय में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी बहनों का शौर्य संचलन आकर्षण का केंद्र रहा। दहेज्वार से प्रारंभ होकर यह पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को भारतीय संस्कृति, धर्म और संगठन की शक्ति का संदेश देता नज़र आया।
पथ संचलन के दौरान बहनों ने अनुशासन और सामूहिक एकता का परिचय दिया। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।समापन अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के महत्व और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
बलरामपुर नगर में निकले इस शौर्य संचलन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और साथ ही महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.