प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्र भेण्डरी तथा डौरा का किया निरीक्षण

0 102

प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने अपने प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्था का जाजया लिया। उन्होंने विकासखण्ड राजपुर स्थित धान खरीदी केन्द्र भेण्डरी तथा विकासखण्ड बलरामपुर के धान खरीदी केन्द्र डौरा-कोचली पहुंचकर खरीदी प्रक्रिया, तौलाई एवं भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया।
प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में केन्द्र प्रभारियों से अब तक उपार्जित धान की कुल मात्रा, पंजीकृत किसानों की संख्या, काटे गये टोकन, धान विक्रय कर चुके किसानों तथा शेष किसानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने धान तौलाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने केन्द्र प्रभारियों एवं प्रबंधकों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य को सुचारू और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने धान उठाव की प्रक्रिया में गति लाने, तौल उपरांत धान के सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय हेतु केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.