37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत नवाडीह हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता

0 156

रामानुजगंज : 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत नवाडीह हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिकुंडा थाना प्रभारी एवं स्टॉप (STOP) टीम द्वारा छात्र–छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी व्ही. एन. चुरेन्द्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा सही दिशा में वाहन चलाने की अपील की।
सब इंस्पेक्टर गोपाल राम ने छात्रों को बताया कि सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, खड़े होकर पीछे एवं आगे से वाहन नहीं होने पर ही सड़क पार करना चाहिए। जहां पर जेब्रा क्रॉसिंग है वहां उसका उपयोग करना चाहिए तथा यातायात संकेतों का पालन भी करना चाहिए। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य शैलेष दुबे ने सभी थाना स्टॉप का आभार जताया कि आपलोग विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने भी जागरूकता कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन एवं स्टॉप टीम का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.