शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड 8 माह की गर्भवती शिक्षिका से मारपीट, प्राचार्या को निलंबित करने की मांग

0 169

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसकेपी में पदस्थ एक महिला शिक्षिका के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। गर्भवती शिक्षिका ने विद्यालय के प्राचार्य पर गाली-गलौ मारपीट और सेवा पुस्तिका खराब करने का धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता श्रीमती अनिमा लकड़ा, जो कि उक्त विद्यालय में व्याख्याता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं, ने गनेशमोड़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी को उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था। इसके बावजूद 7 जनवरी को वे प्रातः 10 बजे से पूर्व नियमित रूप से विद्यालय पहुंचीं।
पीड़िता का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य श्री मंगना राम ने उन्हें जानबूझकर उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्शाया और पूछताछ करने पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया। इतना ही नहीं, प्राचार्य द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए सेवा पुस्तिका खराब करने और जीवन बर्बाद कर देने की धमकी दी गई।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि प्राचार्य ने शिक्षिका के साथ मारपीट की चेहरे पर थप्पड़ मारे और पेट में घूंसे से मारे। पीड़िता आठ माह की गर्भवती हैं, और घटना के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। घटना के समय विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मांगना राम के द्वारा यह जो कृत्य कि इसकी जितना निंदा की जाए उतना ही कम है आज हमारी पूरी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप प्राचार्य को निलंबन करने की मांग किया है हमें भरोसा है कि उसे पर कार्यवाही जरूर होगी

जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव

इस मामले की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी को भेजा गया है विस्तृत जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.