अवैध महुआ शराब तस्करी पर तातापानी पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज।
चौकी तातापानी, थाना रामानुजगंज पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 09 जनवरी 2026 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी तातापानी पुलिस को मोबाइल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामवंतपुर में गऊवा चाय दुकान का संचालक उमेश सिंह अपने डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 B 2311 से ग्राम देवगई की ओर से अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु ला रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद चौकी प्रभारी ने हमराह स्टाफ के साथ ग्राम जामवंतपुर के मेन रोड पर घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया गया, जिसमें चालक उमेश सिंह एवं उसके साथ जगन्नाथ सिंह के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
उमेश सिंह पिता स्व. झरहु सिंह, उम्र 35 वर्ष, जाति खैरवार, निवासी जामवंतपुर।
जगन्नाथ सिंह पिता स्व. राम प्रसाद सिंह, उम्र 40 वर्ष, जाति खैरवार, निवासी जामवंतपुर।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके पश्चात आरोपियों को माननीय न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी