रामानुजगंज में युवक ने लगाई फांसी कमरे में गमछे से लटकता मिला शव, बीमारी से था परेशान

0 123

बलरामपुर-रामानुजगंज |
रामानुजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर–7 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके ही कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक लंबे समय से पैर और सिर में लगातार दर्द की बीमारी से परेशान था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। युवक अपनी मां और भाई के साथ निवास करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.