समावेशी शिक्षा के तहत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

0 47

समावेशी शिक्षा (समग्र शिक्षा) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय “दिव्यांग बच्चों हेतु शिक्षक नीड एनालिसिस एवं गैप आइडेंटिफिकेशन प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग संजय गुप्ता, सहायक परियोजना समन्वयक (समावेशी शिक्षा) विनोद कुमार पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा, समावेशी शिक्षा प्रभारी पिंकी यादव , मास्टर ट्रेनर प्रमोद किशोर यादव, विनीत कुमार गुप्ता, रमन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के समस्त पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, दिव्यांग छात्र-छात्राएं तथा उनके पालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पहचान, सीखने में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के पश्चात बच्चों एवं उनके पालकों को उपहार प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.