स्पोर्ट्स क्लब समिति के द्वारा आयोजित रामानुजगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ..
स्पोर्ट्स क्लब रामानुजगंज के द्वारा नगर के हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित रामानुजगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शनिवार को भव्य उद्घाटन हुआ. इस आयोजन से स्थानीय के साथ ही आसपास क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.
आपको बता दें कि विजेता टीम को फाइनल टूर्नामेंट जीतने पर पुरूस्कार के तौर पर 41 हजार रुपए राशि दिया जाएगा जबकि उप विजेता टीम को 25 हजार रुपए राशि पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा. साथ ही टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट फिल्डर के साथ ही प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा.
स्पोर्ट्स क्लब समिति के रामानुजगंज प्रीमियर लीग के सदस्य अमित जायसवाल अंकित गुप्ता कल्टू, अंकित गुप्ता, सत्येन्द्र भारती, विकास गुप्ता, आकाश कश्यप, रोहित कश्यप, कलीम, मंजीत संतोष ठाकुर, सचिन पासवान आयुष ठाकुर, विशाल सनीदास, यश उपाध्याय, शुभम केशरी, प्रवीण, पियुष श्रीवास्तव, नैतिक पांडेय के द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है.
आज उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल अग्रवाल अनूप तिवारी आर के पटेल जनपद उपाध्यक्ष बी डी लाल गुप्ता मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता जेपी गुप्ता अरुण केसरी थाना प्रभारी ललित यादव पार्षद मुकेश जायसवाल विजय रावत कौशल जैसवाल प्रमोद कश्यप सनोज दास अनूप कश्यपअर्पित जायसवाल अर्जुन दास विकास गुप्ता सहित अन्य अतिथि भी शामिल हुए.