बलरामपुर में आयोजित हुई CGPSC परीक्षा में परीक्षार्थी हुए शामिल..

0 56

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आज रविवार को बलरामपुर में CGPSC प्री परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बलरामपुर जिले में इस परीक्षा के लिए तीन सेंटर बनाए गए थे.

बलरामपुर में CGPSC परीक्षा में सैकड़ों छात्र हुए शामिल

बलरामपुर जिले में आज आयोजित हुए CGPSC परीक्षा में प्रथम पाली में टोटल 941 परीक्षार्थियों में 588 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि दुसरी पाली में टोटल 583 परीक्षार्थी शामिल हुए.

बलरामपुर में CGPSC की परीक्षा में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि सवाल ज्यादा कठिन नहीं थे साथ ही अपने जिले में सेंटर होने से यहां के छात्रों को काफी सुविधा हुई है. पहले अंबिकापुर या फिर दुसरे शहरों में ही परीक्षा का सेंटर होता था.

बलरामपुर जैसे दुरस्थ क्षेत्र में आयोजित हुई CGPSC परीक्षा

बलरामपुर जैसे दुरस्थ क्षेत्र में तीसरी बार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा यह परीक्षा आयोजित होने से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.