रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी ने शराब परिवहन करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार.
बलरामपुर मनोज तिवारी – रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी ने शराब परिवहन करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार.पिकअप वाहन से 2 लाख 27 हज़ार रुपए के 44 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के जिला
बैढ़न होते हुए चपकी, बभनी, धनवार, बसंतपुर के रास्ते से वाड्रफनगर की ओर एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप क्रमांक यूपी 64 बीटी 3738 में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व वियर बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है। सूचना उपरांत पुलिस ने बस स्टैंड वाड्रफनगर की ओर रवाना होकर चौकी प्रभारी जैसे ही बस स्टैंड वाड्रफनगर पहुंचे पिकअप वाहन चालक पुलिस की गाड़ी को कट मारते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रजखेता के रास्ते 100 विस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर के पास पिकअप वाहन को रुकवाकर पिकअप वाहन में बैठे ग्राम महेवा चौकी वाड्रफनगर निवासी 27 वर्षीय रमजान अंसारी पिता बकरीदन अंसारी व
छोटा भाई 20 वर्षीय रहमान अंसारी को रुकवाकर पिकअप वाहन को चेक किया। पिकअप वाहन में 44 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। दोनों से दस्तावेज की मांग की गई तस्करों ने किसी प्रकार की दस्तावेज प्रस्तुत
नही किया। पुलिस ने दोनो तस्करों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।की ने शराब परिवहन करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार.पिकअप वाहन से 2 लाख 27 हज़ार रुपए के 44 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के जिला
बैढ़न होते हुए चपकी, बभनी, धनवार, बसंतपुर के रास्ते से वाड्रफनगर की ओर एक सफेद रंग की महिन्द्रा पिकअप क्रमांक यूपी 64 बीटी 3738 में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व वियर बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है। सूचना उपरांत पुलिस ने बस स्टैंड वाड्रफनगर की ओर रवाना होकर चौकी प्रभारी जैसे ही बस स्टैंड वाड्रफनगर पहुंचे पिकअप वाहन चालक पुलिस की गाड़ी को कट मारते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रजखेता के रास्ते 100 विस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर के पास पिकअप वाहन को रुकवाकर पिकअप वाहन में बैठे ग्राम महेवा चौकी वाड्रफनगर निवासी 27 वर्षीय रमजान अंसारी पिता बकरीदन अंसारी व
छोटा भाई 20 वर्षीय रहमान अंसारी को रुकवाकर पिकअप वाहन को चेक किया। पिकअप वाहन में 44 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। दोनों से दस्तावेज की मांग की गई तस्करों ने किसी प्रकार की दस्तावेज प्रस्तुत
नही किया। पुलिस ने दोनो तस्करों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।