कलेक्टर की पहल पर परमेश्वर को मिली ट्राई साइकिल

0 35

बलरामपुर मनोज तिवारी – जिला मुख्यालय बलरामपुर के ग्राम सेमली के निवासी परमेश्वर सिंह को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसायकल प्रदान किया गया। परमेश्वर सिंग ट्रायसायकल पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने गांव-शहर में कहीं भी आ जा सकते है। पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। ट्रायसायकल मिल जाने से अब उन्हें आसानी होगी। उसने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि श्री दिव्यांग 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। उन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष ट्रायसायकल के लिए आवेदन दिया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार अस्थि बाधित दिव्यांग का दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया और उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग उपकरण योजना के तहत दिव्यांग श्री परमेश्वर को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर अपना जीवन यापन कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.