रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 रिंग रोड में गौ माता मुक्तिधाम का हुआ निर्माण

0 36

बलरामपुर मनोज तिवारी – रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 रिंग रोड में गौ माता मुक्तिधाम का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के पहल पर हुआ है यहां नगर पंचायत के द्वारा अब तक सैकड़ो गौ वंश का कफन दफन विधि विधान से निशुल्क किया जा चुका है। गौ वंश पालकों के लिए गौ वंश के मृत्यु के बाद उसका कफन दफन बहुत ही परेशानी का सबब बन जाता था।
गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक में बड़ी संख्या में नगर वासियों के द्वारा गौ वंश का पालन पोषण किया जाता है परंतु उनके सामने समस्या तब खड़ी हो जाती थी जब गौ वंश की मृत्यु हो जाती थी

गौ वंश का कफन दफन का कार्य बहुत ही कठिन हो जाता था गौ वंश के मालिकों को गौ वंश के कफन दफन में 1500 से लेकर ₹2000 खर्च होते थे वह भी गौ माता को दफन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था जगह नहीं मिल पाता था कई बार तो जहां-जहां गौ वंश को दफन किया गया यहां तक की कई बार खुले में भी गौ वंश को फेंक दिया गया था इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर के वार्ड क्रमांक 3 में गौ माता मुक्तिधाम का निर्माण कराया गया जहां विधि विधान से गौ वंश का कफन दफन किया जाता है नगर पंचायत के सफाई दरोगा बेचू प्रजापति ने बताया कि अब तक सैकड़ो गौ वंश का कफन दफन का कार्य नगर पंचायत के द्वारा किया जा चुका है गौ वंश के मालिक से ढाई मीटर कपड़ा 10 किलो नमक एवं अगरबत्ती लिया जाता है ताकि विधि विधान से गौ वंश का कफन दफन का कार्य किया जा सके

*छत्तीसगढ़ का पहला गौ माता मुक्ति धाम है रामानुजगंज में* नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर करीब 6 माह पहले गौ माता मुक्तिधाम बनवाया गया जो छत्तीसगढ़ का पहला गौ माता मुक्तिधाम है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षदों के सहमति से नगर के वार्ड क्रमांक 3 में गौ माता मुक्तिधाम बनवाया गया श्री अग्रवाल ने कहा कि कई गो वंश पलकों ने गौ वंश की मृत्यु के बाद उसके कफन दफन में आ रही परेशानी से अवगत कराया था। जो काफी पूरे नगर वासियों के लिए चिंता का विषय था जिसके बाद गौ माता मुक्तिधाम बनवाया गया जहां नगर पंचायत द्वारा पूरी तरह निशुल्क रूप से गौ माता का अन्तिम संस्कार किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.