नगर पंचायत कुसमी मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का सुन्दर आगाज।
नगर पंचायत कुसमी के बस स्टैंड में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर नगरीय विभागीय योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम उज्ज्वला योजना, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं राज्य सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना महतारी वन्दन इत्यादि से सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टाॅल लगा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चंदन कुमार, हारमोन एक्का, रोपना कहर, कदीरन बीबी, अंजू नगेशिया, सीताराम मुंडा कुल 06 लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मोहम्मद रागिब हुसैन, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार ठाकुर, राजकुमार, संतोष कुमार, विवेक गुप्ता, बृजिनिय नागेसिया, शुशील कुमार दुबे, अशोक तिर्की, निसार अहमद , कमला देवी अगरिया, रिजवान खान , पुष्प सिंह, रजनी देवी , शशांक कुमार वर्मा , खुशबू देवी , रंजीता देवी , विजय ठाकुर , मंसूर खलीफा , शंभू प्रसाद गुप्ता , मोहम्मद इस्लाम , दया शंकर गुप्ता , फुलकुमार 23 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।इसके अलावा कार्यक्रम में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी
के तहत उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन एवं व्यावसाय हेतु ऋण पाने वाले ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत कुसमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री जन्म जय सिंह वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री आनंद जायसवाल जी वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद श्री बालेश्वर राम जी वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद श्री रोशन एक्का जी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विनोद गुप्ता जी श्री उमेश्वर ओझा जी मोहम्मद नसरुल्लाह खान जी एवं नगर पंचायत कुसमी के जनप्रतिनिधि गण तथा तथा निकाय के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर वासी उपस्थित रहे!