नवाडीह हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण

0 95

रामानुजगंज मनोज तिवारी- छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का वन महोत्सव 2025 अंतर्गत वन परिक्षेत्र धमनी के द्वारा वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावाडीह में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न पेड़ पौधों का रोपण किया गया।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवाडीह परिसर में यहां के प्राचार्य शैलेश दुबे एवं विद्यालय इकोक्लब प्रभारी रामजीत सिंह पैकरा तथा वनपरिक्षेत्र सहायक शिवलाल पन्ना के द्वारा “एक पेंड़ मां के नाम” तहत फलदार पौधों के साथ अन्य पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य शैलेश दुबे ने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के बारे में बताया की यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पर्यावरण के लिए लाभकारी कार्य है। पौधे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे हवा शुद्ध होती है। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं जिससे भूमि क्षरण नहीं होता। साथ ही वृक्ष वाष्पोत्सर्जन करते हैं जिससे वर्षा चक्र नियमित होता है। पेड़ भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस कारण हमें अपने आसपास खाली स्थान पर पेड़ पौधों को अवश्य लगाना चाहिए वन परिक्षेत्र सहायक शिवलाल पन्ना ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वन महोत्सव अंतर्गत वन विभाग के द्वारा आप सभी विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को पेड़ पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पौधारोपण का कार्य कर रही है। आप सभी को पेड़ पौधे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए हर जगह जहां कहीं भी खाली स्थान दिखाई पड़े जरूरत अनुसार वहां पर पौधारोपण अवश्य करें एवं हरियाली कायम रखने में मदद करें। पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से वनपाल लक्ष्मण राम, मनदेव प्रसाद गुप्ता, स्कन्द पैकरा एवं अन्य वनकर्मी के साथ-साथ विद्यालय परिवार के इंद्रजीत सिंह, सुखसागर सिंह महिपाल, जगदीश प्रसाद आयाम, विनायक कुमार, संजीव कांस्यकार, रवि नंदन गुप्ता, अक्षय कुमार, निर्मला रवि, रोशनी पाल्हे एवं अर्जुन कुमार के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस सम्बंध में वन परिक्षेत्र अंतर्गत चल रहे पौधारोपण के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का वन महोत्सव अभियान 2025 वर्तमान समय में चल रहा है। इसी तारतम्य में हम लोगों के द्वारा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पौधारोपण किया जा रहा है, साथ ही छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें पौधारोपण के लिए जागृत करने का कार्य भी यथा संभव कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.