13 वर्षों से एक बकरा पुलिस विभाग में निःशुल्क सेवा दे रहा है। यह बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, गश्त पर जाता है और मार्केट ड्यूटी भी निभाता है।

0 158

मनुष्य और जानवरों के बीच दोस्ती की कई कहानियाँ आपने सुनी होंगी, लेकिन बलरामपुर जिले के चांदो थाना की यह कहानी कुछ अलग ही है।
यहाँ पिछले 13 वर्षों से एक बकरा पुलिस विभाग में निःशुल्क सेवा दे रहा है।
यह बकरा पुलिस जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है, गश्त पर जाता है और मार्केट ड्यूटी भी निभाता है।
आइए दिखाते हैं चांदो थाने के इस खास सदस्य की अनोखी कहानी।
ये तस्वीरें हैं बलरामपुर जिले के चांदो थाना की,
जहाँ पुलिस जवानों के बीच एक खास सदस्य पिछले 13 सालों से मौजूद है।
यह है थाने का “बकरा जवान”, जो बिना किसी वेतन के पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभा रहा है।
जहाँ आमतौर पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड देखने को मिलता है,
वहीं चांदो थाना अपने इस अनोखे बकरे की वजह से सुर्खियों में है।
अब हालात ऐसे हैं कि यह बकरा जवानों के साथ परेड में खड़ा होता है,
जंगलों में गश्त पर भी जाता है
और सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार के दौरान खुद थाने से निकलकर मार्केट का भ्रमण करता है।
ड्यूटी पूरी होने के बाद यह समय पर वापस थाने लौट आता है।
शाम होते ही मोर्चे पर खड़ा होकर मोर्चा भी संभालता नजर आता है।
मजेदार बात यह है कि थाने में आने वाले नए थाना प्रभारी को भी
जैसे इसकी अनौपचारिक अनुमति लेनी पड़ती है।
— देवेंद्र सिंह टेकाम
थाना प्रभारी, चांदो

Leave A Reply

Your email address will not be published.