रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने की स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भव्य तिरंगा रैली .
रामानुजगंज में 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रामानुजगंज गांधी मैदान से रैली का शुभारंभ कर नगर में पैदल बाजार में भ्रमण कर भारत माता चौक में आरती के साथ समापन किया गया। रैली में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं 12वीं बटालियन के बल के साथ थाना परिसर के भी पुलिस बल तिरंगा रैली में रहे शामिल।
इस आयोजन में नगर के पुलिस कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई और सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने में विशेष सहयोग दिया।
रैली के दौरान भारत माता की आरती उतारी गई और देशभक्ति के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।
कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस को और भी यादगार बना दिया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।