श्रम विभाग द्वारा निर्माणी श्रमिकों का पंजीयन करने शिविर का आयोजन
श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य शासन के घोषणा के अनुरूप जिले में मोबाईल कैम्प का आयोजन कर निर्माण श्रमिक/असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन/नवीनीकरण/योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाना है। इस संबंध मे जिले के विकासखण्ड़ बलरामपुर, रामचन्द्रपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़ तथा कुसमी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों में शिविर का आयोेजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से निर्माणी श्रमिकों का पंजीयन किया जायेगा।
जिसके अंतर्गत विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत खड़ियादामर में 17 जनवरी 2026, डूमरखोरका में 27 जनवरी, महाराजगंज में 28 जनवरी, पचावल में 29 जनवरी, बरदर में 30 जनवरी एवं खजुरी कोटपाली में 31 जनवरी को शिविर का आयोजन होगा। इसी प्रकार विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत महाराजगंज में 19 जनवरी, पिपरौल में 20 जनवरी, गम्हरिया में 21 जनवरी, चंदननगर में 22 जनवरी एवं देवगई में 23 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। विकासखण्ड वाड्रफनगर में ग्राम पंचायत ढोडी में 27 जनवरी, करमडीहा-ब में 28 जनवरी, शारदापुर-सु में 29 जनवरी, शारदापुर-ई में 30 जनवरी एवं ग्राम पंचायत पंडरी में 31 जनवरी 2026 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजपुर के ग्राम पंचायत बगाड़ी में 12 जनवरी, गोपालपुर में 16 जनवरी, मरकाडांड में 29 जनवरी, सिंगचौरा में 30 जनवरी, डकवा में 31 जनवरी 2026 को शिविर आयोजित होगा। शंकरगढ़ के ग्राम जगिमा में 19 जनवरी, विनायकपुर में 20 जनवरी, पौड़ी खुर्द में 21 जनवरी, कमारी में 22 जनवरी, मुरका में 23 जनवरी इसी प्रकार कुसमी के ग्राम सिविलदाग में 27 जनवरी, नवडीहा में 28 जनवरी, केदली में 29 जनवरी, कमलापुर में 30 जनवरी, रतासिली 31 जनवरी को शिविर आयोजित होगा।
श्रमपदाधिकारी ने बताया है कि जो श्रमिक अपना पंजीयन कराना चाहते हैं वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने के लिये श्रमिक अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड एवं मोबाईल लेकर शिविर में उपस्थित होंगे