स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रामानुजगंज में भव्य तिरंगा रैली जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नेताम हुए शामिल।

0 155

रामानुजगंज में 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रामानुजगंज गांधी मैदान से रैली का शुभारंभ कर नगर में पैदल बाजार में भ्रमण कर भारत माता चौक में आरती के साथ समापन किया गया। रैली में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं 12वीं बटालियन के पुलिस बल के साथ थाना परिसर के भी पुलिस बल रहे तिरंगा की रैली में रहे शामिल।

इस आयोजन में नगर के पुलिस कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई और सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने में विशेष सहयोग दिया।

रैली के दौरान भारत माता की आरती उतारी गई और देशभक्ति के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।

कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस को और भी यादगार बना दिया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.