बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर मासूम की दर्दनाक मौत..

0 107

अंबिकापुर से रामानुजगंज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर ग्राम अलखडीहा में आज स्कूल जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सात वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. खोडरो का रहने वाला आदित्य उरांव आज सोमवार की सुबह अपने स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में बैठने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी रामानुजगंज की तरफ से राजपुर की तरफ जा रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 1349 ने मासूम को अपने चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार

अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले मासूम आदित्य बस में बैठने के लिए सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने ट्रक का पिछा भी किया लेकिन ट्रक चालक ट्रक को कुछ दूर आगे ले जाकर जंगल के किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.