मेराल एवम डंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में केआरसी लेवल थ्री के तहत दर्जनाधिक पंचायतों में जल गुणवत्ता जागरूकता से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया गया
गढ़वा- गढ़वा जिले के सदर प्रखंड गढ़वा, मेराल एवम डंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में केआरसी लेवल थ्री के तहत दर्जनाधिक पंचायतों में जल गुणवत्ता जागरूकता से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया गया उक्त प्रfशक्षण में समंधित पंचायत के मुखिया,पचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य, एसएचजी ग्रुप की महिला,जल सहिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।दुबे मरहतिया, मध्या,संग्रह खुर्द, ओबरा एवम् नवादा पंचायत भवन,डंडा, क्रुआकला ,कल्याणपुर, तेनार पंचायत के सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।उक्त प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों, एसएचजी ग्रुप आदि के सदस्यों को जल जीवन मिशन को शत प्रतिशत धरातल पर उतरने के लिए विस्तार से बताया गया।इस मौके पर केआरसी ग्रामीण विकास शोध संस्थान राजापुर चित्रकूट के बैनर तले आयोजित केआरसी लेवल थ्री के लोगों को जल गुणवत्ता निगरानी एवम अनुश्रवण के बारे में विस्तार से बताया गया।इस दौरान लोगो को भूमिगत एवम सतही जल के नमूनों का जांच कराने के बाद उपयोग करने पर जोर दिया गया।इस दौरान लोगों को वर्षा जल संग्रहण करने पर भी बल दिया गया ताकि भूमिगत जल का संतुलन बनी रहे।इस बीच लोगों ने शुद्ध जल का सेवन करने के साथ पानी को बर्बाद होने से बचाने के उपाय पर भी जोर दिया गया ताकि आनेवाली पीढ़ी को जल गुणवत्ता वाली पानी मिल सके।इस दौरान लोगों को वर्षा जल संग्रहण,पानी को बर्बादी को रोकने के लिए भी लोगों को आह्वान किया गया।