विकास समिति द्वारा संचालित खुशी वृद्धा आश्रम का संचालन किया जा रहा है जहां सावन मास के शुभ अवसर पर संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी की पहल से श्री राधे कृष्ण भगवान की प्राण

0 85

जिला बलरामपुर में ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित खुशी वृद्धा आश्रम का संचालन किया जा रहा है जहां सावन मास के शुभ अवसर पर संस्था संचालक प्रभाकर द्विवेदी की पहल से श्री राधे कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हेतु नगर के दानदाताओं से सहयोग प्राप्त कर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के धार्मिक आस्था के लिए आज दिनांक 30.7.2025 दिन बुधवार को भगवान श्री राधे कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से किया गया, इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के दानदाताओं श्रद्धालुओं एवं समाजसेवी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हमेशा से संस्था के प्रति सहयोग करने वाले श्री रंजीत गुप्ता रामानुजगंज की तरफ से राधे कृष्ण की मूर्ति सहयोग से प्राप्त हुआ और प्राचार्य एकलव्य स्कूल बलरामपुर की तरफ से मंदिर की चबूतरा निर्माण हेतु सहयोग प्राप्त हुआ, इसी के साथ अन्य दानदाताओं ने भी मंदिर स्थापना के खर्च जैसे- पूजा पाठ, भंडारा, पुट्टी, पेंट, दीवार लेखन, टेंट, इत्यादि के लिए नगद राशि का सहयोग मनीष सिंह, बिहारी पाल, नीरज गुप्ता, अजीत सिंह, नवीन गुप्ता,डॉ राजीव तिवारी,संजू गुप्ता , अखिलेश ओझा इत्यादि लोगों से प्राप्त हुआ। इस राधे कृष्ण की मंदिर स्थापना से वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्ध माता-पिता काफी उत्साहित एवं हर्षोउल्लास है इस कार्यक्रम में समाजसेवी धुरंधर तिवारी, जाबर वाले बाबा,बिहारी पाल, अजीत गुप्ता, नवीन गुप्ता,ओमप्रकाश सोनी ,विकास दुबे, विकाश केशरी, मनोज तिवारी, यशपाल दुबे , सखी सेंटर बलरामपुर के समस्त कर्मचारी, समाज कल्याण के समस्त कर्मचारी और संस्था के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.