हाथ पैर बंधे अवस्था में घर में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

0 178

बलरामपुर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर के भनौरा में 50 वर्षीय अधेड़ की घर में बंधा हुआ शव बरामद हुआ है.. प्रथम दृश्य मामले में पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच में जुटी हुई है..
घटना दरअसल बीती देर रात की है रात में सूचना मिली कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है सूचना के बाद जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो मृतक मनोज गुप्ता के हाथ और पैर बंधे हुए थे और हाथ पैर झुलसे हुए थे.. प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो उसके शरीर को किसी चीज से जलाया गया हो.. मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में बिजली के करंट को प्रयुक्त कर कर घटना को कारीत किया गया.. मामले में FSL तथा फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पहुंची हुई है और हर एंगल से जांच में लगी है.. बहरहाल पुलिस ने मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है,

शव मिला अर्धनग्न

सूचना मिलने पर बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर मनोज का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। वही जस्ट बाजू करंट का एक वायर भी मौके पर देखा कि जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पहली पत्नी पार्वती गुप्ता ने पुलिस के पहुंचने पर स्वयं को बीमार बताया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारिवारिक विवाद
दूसरी पत्नी है पंडो समाज की युवती

मनोज ने करीब दो साल पहले पंडो समाज की उम्र लगभग 22 वर्षीय युवती से दूसरा विवाह किया था। वह युवती पहले मनोज के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शादी के बाद उसकी शिक्षक पद पर नियुक्ति हो गई थी। यह विवाह मनोज की पहली पत्नी और बच्चों को नागवार गुजरा था। जिसको लेकर लगातार 2 वर्षों से विवाद चल रहा था कई बार उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत भी बलरामपुर थाना एवं सामाजिक तौर पर समाज के मुखियाओं के पास किया था और इस मामले को कई बार समझौता भी कराया गया लेकिन पत्नी किसी भी बातों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती थी जिस पर भी पुलिस जांच कर रही है

थाना प्रभारी बलरामपुर

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि हमें सूचना मिली कि पति पत्नी में आपसी विवाद चल रही है वही मौके पर तत्काल पुलिस विभाग की टीम और अन्य लोग पहुंचे इसके उपरांत दरवाजा खोलने पर मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे और बिजली से घटनाकारीत करना प्रथम दृष्टि सामने आया था आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.