रक्षित केंद्र बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनरल परेड आयोजित, उत्कृष्ट टर्न आउट पर कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

0 115

बलरामपुर-रामानुजगंज।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) की उपस्थिति में दिनांक 09 जनवरी 2026 को रक्षित केंद्र बलरामपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का उद्देश्य पुलिस अधिकारी–कर्मचारियों में बेहतर अनुशासन, उत्तम टर्न आउट एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा।
जनरल परेड में कुल 143 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें डीएसपी 03, रक्षित निरीक्षक 01, निरीक्षक 01, उप निरीक्षक 02, सहायक उप निरीक्षक 06, प्रधान आरक्षक 15, आरक्षक 72, नव आरक्षक 42 तथा डॉग मास्टर 01 सम्मिलित थे। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी–कर्मचारियों के अनुशासन, फिटनेस एवं वेशभूषा का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिन पुलिस कर्मचारियों का टर्न आउट एवं वेशभूषा उत्कृष्ट पाई गई, उन्हें उत्साहवर्धन के उद्देश्य से उचित इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर ने उपस्थित अधिकारी–कर्मचारियों को बेहतर अनुशासन बनाए रखने एवं अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनरल परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र स्थित आरमोरी शाखा का भौतिक सत्यापन किया गया तथा इसके बाद एमटी शाखा का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही विभाग में नव-भर्ती हुए आरक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.