शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुसमी पुलिस की कार्रवाई

0 127

बलरामपुर-रामानुजगंज।
थाना कुसमी पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 64(2)(m), 69 बीएनएस के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम कर्राडांड निवासी अनिकेत तिर्की द्वारा वर्ष 2020 से शादी का वादा कर लगातार उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब उससे संबंध तोड़ते हुए शादी करने से साफ इंकार कर रहा है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अनिकेत तिर्की को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कुसमी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.