रामानुजगंज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यंग इलेवन टीम को हराकर हासिल की जीत..
रामानुजगंज में स्पोर्ट्स क्लब समिति के द्वारा आयोजित रामानुजगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग रामानुजगंज और यंग इलेवन टीम के बीच मैच का शानदार आयोजन हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को बारह रनों से हराकर जीत हासिल की. इस दौरान डॉक्टरों के बीच जोरदार उत्साह देखने को मिला. स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ राजीव तिवारी, डॉ हेमंत दीक्षित, डॉ कृष्णकांत, डॉ दिनेश ध्रुव, सेवा लकड़ा, कृष्णकांत पैकरा, राजेश, विवेकानंद, काशी, रामप्यारी सहित अन्य खिलाड़ी ने क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में हिस्सा लिया.