रामानुजगंज : नगरीय निकाय के नियमित – प्लेसमेंट कर्मचारी और स्वच्छता दीदी अपनी छह सुत्रीय मांगों को लेकर बैठे हड़ताल पर..

0 51

रामानुजगंज: आज 11 दिसंबर को नगरीय निकाय के प्रदेशव्यापी हड़ताल के तारतम्य में रामानुजगंज नगर पालिका के नियमित प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ ही स्वच्छता दीदी अपनी छह सुत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष अमित जायसवाल और संभाग उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं. नगरीय निकाय के नियमित कर्मचारी प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ ही स्वच्छता दीदी प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं. रामानुजगंज नगर पालिका कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की अपील सरकार से की. इस दौरान हड़ताल में उप अभियंता महेंद्र पैकरा अजय गुप्ता जगन्नाथ गुप्ता जगदीश दास विनोद केशरी अयोध्या प्रसाद सुरेश कश्यप संजय कश्यप विजय दास सहित कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी शामिल हुए.

इन मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे नगरीय निकाय कर्मचारी

नगरीय निकाय में प्रत्येक महीने की एक तारीख को वेतन भुगतान ट्रेज़री के माध्यम से सुनिश्चित हो.

नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त करते हुए निकाय के माध्यम से प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाए.

नगरीय निकाय के कर्मचारियों को छठवें एवं सातवें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति दी जाए.

नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत परिवार जनों को संभाग स्तर पर रिक्त पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए.

नगरीय निकाय में अन्य विभागों की तरह ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू किया जाए.

नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को 12 वर्ष की सेवा पूरी करने पर चैनल निर्धारित करते हुए संभाग स्तर पर रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र किया जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.