रामानुजगंज में 11 फरवरी को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
ज्ञानोत्सव 2026 के शुभारंभ से पूर्व मातृशक्ति संभालेंगी नेतृत्व
रामानुजगंज।
ज्ञानयज्ञ परिवार द्वारा आयोजित ज्ञानोत्सव 2026 के शुभारंभ से पूर्व नगर में 11 फरवरी 2026 को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन यात्रा का नेतृत्व मातृशक्ति द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया की कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे राम मंदिर से होगा।
समिति द्वारा जानकारी दी गई कि वैदिक यज्ञ का आयोजन मां महामाया मंदिर के समीप स्थित गायत्री यज्ञशाला परिसर में किया जाएगा, जबकि भागवत चरित्रामृत कथा के आयोजन हेतु आमंत्रण धर्मशाला परिसर में संपन्न होगा।कलश यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर से नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए यात्रा गायत्री यज्ञ परिसर पहुंचेगी, जहां
महाप्रसाद वितरण के साथ समापन कलश यात्रा के गायत्री यज्ञ परिसर पहुंचने के पश्चात ज्ञानयज्ञ परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
ज्ञानोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में है
उल्लेखनीय है कि ज्ञानयज्ञ परिवार का मुख्य आयोजन ज्ञानोत्सव 12 फरवरी से प्रारंभ होगा। समिति के अनुसार कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण वितरण सहित सभी आवश्यक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं तथा समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
ज्ञानयज्ञ परिवार ने नगरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पवित्र कलश यात्रा में शामिल होकर आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में सहयोग प्रदान करें।