जनचेतना कल्याण मंच के द्वारा रामानुजगंज की बेटी हिमांशी गुप्ता को UGC NET परीक्षा में सफलता हासिल करने पर सम्मानित कर बढाया हौंसला..
रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी सुनील गुप्ता की सुपुत्री सुश्री हिमांशी गुप्ता ने प्रतिष्ठित UGC NET परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रामानुजगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में जनचेतना कल्याण मंच रामानुजगंज के अध्यक्ष विकास दुबे के द्वारा हिमांशी गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उन्हें साल श्रीफल डायरी कलम भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे मनोज तिवारी दामोदर मिश्रा उज्जवल तिवारी एवं हिमांशी के माता-पिता सुनील गुप्ता व श्रीमती ज्योति गुप्ता सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी उपस्थित जनों ने हिमांशी को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा रामानुजगंज का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।