तातापानी पर्यटन स्थल पर तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोरों पर, जिला प्रशासन व सरकार जुटे, बॉलीवुड-भोजपुरी-छत्तीसगढ़ी कलाकार देंगे प्रस्तुति
बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल तातापानी में 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को तातापानी में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, डीएफओ आलोक कुमार, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के चलते उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने हेतु नियमित पानी का छिड़काव कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डुप्लीकेट पास बनवाने या उपयोग करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
महोत्सव के उद्घाटन सत्र की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्रीगण एवं विधायक भी उपस्थित रहेंगे। पहले दिन 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 31 स्टॉल लगाए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि पहले दिन की संध्या छत्तीसगढ़ी संध्या के रूप में आयोजित होगी, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। दिन में स्कूली विद्यार्थियों और क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
दूसरे दिन ट्राइबल फैशन शो के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
तीसरे दिन भोजपुरी संध्या में रितेश पांडेय, खुशी कक्कड़ और डिंपल सिंह अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मनोरंजन करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि तातापानी महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसीबलरामपुर |
बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल तातापानी में 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को तातापानी में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, डीएफओ आलोक कुमार, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के चलते उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने हेतु नियमित पानी का छिड़काव कराया जाएगा। श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि डुप्लीकेट पास बनवाने या उपयोग करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
महोत्सव के उद्घाटन सत्र की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्रीगण एवं विधायक भी उपस्थित रहेंगे। पहले दिन 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 31 स्टॉल लगाए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर ने बताया कि पहले दिन की संध्या छत्तीसगढ़ी संध्या के रूप में आयोजित होगी, जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। दिन में स्कूली विद्यार्थियों और क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।
दूसरे दिन ट्राइबल फैशन शो के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
तीसरे दिन भोजपुरी संध्या में रितेश पांडेय, खुशी कक्कड़ और डिंपल सिंह अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मनोरंजन करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि तातापानी महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे महोत्सव का आनंद सुरक्षित वातावरण में ले प्रकार की असुविधा न हो और वे महोत्सव का आनंद सुरक्षित वातावरण में ले